
आज सुपौल राजद की बीरपुर में हुई बड़ी बैठक, पंचायती राज्य के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद होए शामिल।
ख़बर सुपौल के बीरपुर से है जहां आज राजद पार्टी की बड़ी बैठक हुई, इस मीटिंग में सुपौल जिले के राजद के सभी बड़े नेताओं ने शिरकत की, राजद नेता जहूर अलम, भूप नारायण यादव, जलील जी, यदुवंश कुमार यादव, संतोष सरदार, शमशेर आलम, जलालुद्दीन अंसारी और भी बड़े नेता लोग इस प्रोग्राम में शामिल होए।


प्रोग्राम के आखिर में मीडिया से बात करते होए महेंद्र प्रसाद ने बताया कि कल मधुबनी के फुलपरास में समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर का जयंती मनाया जाएगा, उसी को लेकर ये मीटिंग राखी गई थी ताकि सुपौल से बड़ी तादाद में लोग वहां पर पहुंचे, जलालुद्दीन अंसारी ने कहा कि आने वाले विधानसभा में चुनाव में राजद बिहार में बड़ी कामयाबी हासिल करेगी और बिहार में सरकार भी बनाएगी, उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती तो महिलाओं को हमारी सरकार मई बहन मान योजना के तहत हर महीने ₹2500 सो रुपए देगी, हमारे नेता तेजस्वी यादव ने इसे बात का ऐलान कर दिया है।






