9650325368 business@supaultvtimes.in
Blog

पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय, पूर्णिया लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं इलेक्शन

188views
Follow US on social media

पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय, पूर्णिया लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं इलेक्शन,
New delhi 20मार्च SUPAUL TIMES.in
आज पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई, लोकसभा चुनाव से पहले जन अधिकार पार्टी के MP पप्पू यादव ने अपनी पार्टी को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने का फैसला कर लिया, खबर के मुताबिक पप्पू यादव पूर्णिया सीट से इलेक्शन लड़ सकते हैं, उनकी बीवी रंजीत रंजन कांग्रेस से राज्यसभा की संसद है, आज पप्पू यादव के साथ-साथ उनके बेटे सार्थक यादव भी कांग्रेस में शामिल हो गए, खबर के मुताबिक पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल करने में प्रियंका गांधी ने अहम किरदार अदा किया है, कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी ने अब तक तीन इलेक्शन लड़े हैं, जिसमें दो असेंबली और एक लोकसभा इलेक्शन शामिल है, उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने बहुत लंबे वक्त से संघर्ष की है,
हमारी पार्टी खिदमत, इंसाफ और मेहनत के लिए जानी जाती है,
हमारा पूरा नजरिया कांग्रेस के नजरिया के साथ रहा है,
कांग्रेस की विचारधारा ने हमें हमेशा ताकत दी है, हमारी सियासत की बुनियाद सेकुलर है, हमने कभी किसी दूसरे पर हमला नहीं किया है, हम कभी किसी मजहब के खिलाफ भी नहीं बोलते हैं और ना ही कोई मजहब मेरे नजदीक बुरा है हम सभी मजहब का एहतराम करते हैं, पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी में दुनिया की सबसे बड़ी ताकत से लड़ने की हिम्मत है, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का भरोसा मेरे लिए सबसे ऊपर है, अगर आज के जमाने में किसी ने हिंदुस्तान के लोगों का दिल जीत है तो उनका नाम राहुल गांधी है, जिस तरह से राहुल गांधी ने सामाजिक इंसाफ की लड़ाई लड़ी है उसको देखकर हमने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है, अब हम लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर 2024 का इलेक्शन लड़ेंगे,
और हम बिहार में 2025 का इलेक्शन भी जीतेंगे, कांग्रेस में शामिल होने से पहले पप्पू यादव ने लालू प्रसाद यादव और राजद सुप्रीमो तेजस्वी यादव से मुलाकात की, इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि हमारी मुलाकात खानदानी माहौल में हुई है, हम सब ने मिलकर बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने का फैसला किया है,

Leave a Response