9650325368 business@supaultvtimes.in
Blog

बिहार सरकार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी आज पहुंचे सुपौल, बोले बसंतपुर प्रखंड में बनेगा रजिस्ट्री ऑफिस

230views
Follow US on social media

आज बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा साथ मे बिहार सरकार के मंत्री और छातापुर के विधायक नीरज कुमार बबलू बसंतपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत पहुंचे, सम्राट चौधरी ने रतनपुर पंचायत में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वैद्यनाथ मेहता के मूर्ति का अनावरण किया।
इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार बिहार में लगातार तरक्की का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में हम बड़ी तादाद में बिहार में लोगों को नौकरी देंगे और रोजगार से जोड़ेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा की छातापुर का लगातार विकास हो रहा है और नीरज कुमार बबलू सिंह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले वक्त में बसंतपुर प्रखंड में रजिस्ट्री ऑफिस खुलेगा और एक केंद्रीय विद्यालय भी दिया जाएगा।
सम्राट चौधरी के रतनपुर पंचायत पहुंचने पर यहां के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की छातापुर के विकास के लिए जो भी संभव होगा हम सभी लोग मिलकर कोशिश करेंगे, मंत्री नीरज कुमार बबलू सिंह ने कहा कि छातापुर में लगातार तरक्की का काम हो रहा है और जो काम बच गया है उसको जल्द ही करवा दिया जाएगा।
इस मौके पर विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि हमारी सरकार बिहार में तेजी से तरक्की का काम कर रही है।
रतनपुर पंचायत के मुखिया संतोष मेहता ने कहा कि हमारे पंचायत का नाम रोशन हो रहा है और आने वाले वक्त में रतनपुर पंचायत पूरे भारत में एक अलग पहचान और मकान बनाएगा।

बता दें कि रतनपुर पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी इंतजाम की गई थी, इस मौके पर सुपौल के एसपी और डीएम खुद निगरानी कर रहे थे।

Leave a Response