9650325368 business@supaultvtimes.in
Blog

रतनपुर में आज कुश्ती दंगल का हुआ उद्घाटन

रतनपुर में आज दंगल हो गया उदघाटन

188views
Follow US on social media

पूरे भारत से सुपौल पहुंचे पहलवान

रतनपुर में 17 दिसंबर को जिस मेले का उद्घाटन हुआ था आज उसमें दंगल का भी उद्घाटन हो गया, रतनपुर के मैदान में आज पूरे भारत से बड़ी तादाद में पहलवान आए, पहलवानों को देखने के लिए पूरे सुपौल से लोगों का एक भीड़ उमड़ आया, बता दें कि लगातार तीन दिन तक दंगल का खेल चलेगा, इस दंगल में महिला और पुरुष दोनों पहलवान अपनी कुश्ती से लोगों को अपनी तरफ रिझाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं, आज रतनपुर के मुखिया संतोष कुमार मेहता ने अपने हाथों से दंगल मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया, जैसे ही दंगल का खेल शुरू हुआ देखते ही देखते लाखों की तादाद में वहां भीड़ उमड़ पाड़ा, पहलवानों के दरमियान कुश्ती इतना जबरदस्त था कि लोगों को संभालना मुश्किल हो रहा था,

बता दें की कुश्ती देखने के लिए जिस तरह पुरुष आए थे इसी तरह बड़ी तादाद में महिला भी शामिल थी, इस दंगल में जब भी कोई पहलवान किसी को हारता तो महिला तालियां बजाकर उनका स्वागत करती, इस दंगल में पहलवानों ने अपनी कुश्ती दिखाकर बहुत सारे इनाम भी हासिल की है, सुपौल में इससे पहले भी कई बार दंगल का मेला लग चुका है लेकिन रतनपुर का यह दंगल पूरे सुपौल वालों के लिए खास है, क्योंकि इस दंगल में बहुत ही अच्छे-अच्छे पहलवान आए है मेला कमेटी मेंबर पवन मेहता ने बताया कि जिस तरह का दंगल रतनपुर में हो रहा है यह एक ऐतिहासिक मेला साबित होगा

बता दें कि रतनपुर का यह मेल 28 दिसंबर तक चलेगा, अभी इसमें और भी बहुत सारे रंगारंग प्रोग्राम होना शामिल है, 28 तारीख को बिहार के मशहूर माही मनीषा डांसर भी आएंगे जिसकी तैयारी अभी से चल रही है, इस मेले की खातिर पूरे रतनपुर बाजार को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है, देखने वाले जब वहां पहुंचते हैं तो मिला को देखते ही रह जाते हैं।

Leave a Response