9650325368 business@supaultvtimes.in
Blog

रतनपुर में शानदार मेले का हुआ उद्घाटन!

273views
Follow US on social media

खबर सुपौल के रतनपुर पंचायत से है जहां आज शानदार मेले का उद्घाटन हो गया, बता दें कि इस मेले की तैयारी तकरीबन 15 दिनों से चल रही थी जो अब पूरे तौर से मुकम्मल हो चुकी है आज बसंतपुर प्रखंड के BDO मनीष कुमार भारद्वाज के द्वारा इस मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, इस मौके पर मनीष कुमार भारद्वाज ने कहा कि हमें यहां आकर बड़ी खुशी महसूस हो रही है और हम उम्मीद करते हैं कि यह मेला शानदार तरीके से चलेगा, उन्होंने कहा कि हमारी प्रशासन इस पर गहरी नजर रखेगी और हम शरारत करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे, इस मौके पर रतनपुर पंचायत के मुखिया संतोष मेहता ने कहा कि इस मेले के माध्यम से हम भाईचारा बनाना चाहते हैं और हम चाहते हैं कि रतनपुर पंचायत सुपौल जिला में एक सितारा बनकर उभरे, मुखिया संतोष मेहता ने कहा कि हम देखने वाले लोगों से उम्मीद करते हैं कि वह शांति के साथ आए और मेले का भरपूर आनंद उठाएं, बता दें कि इस मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए झूले और तमाम तरह के सहूलियत मौजद हैं।

Leave a Response