
करजाइन से पवन कुमार की रिपोर्ट

रक्तदान शिविर का आयोजनसेल्फ केयर सोसाइटी गोसपुर के तत्वाधान में युवा शुभम कुमार मिश्रा के जन्मदिवस के अवसर पर रामनाथ मध्य विद्यालय गोसपुर के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को सफल बनाने के लिए सेल्फ केयर सोसाइटी के संरक्षक शेखर कुमार ने युवाओं से मिलकर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदान करने हेतु अपील की। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान करने हेतु युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। शिविर में शुभम मिश्रा, आशुतोष झा, फूलचंद, सन्नीदेव, राकेश, कन्हैया, राजेश, सुजय, सुमन, विक्की, अविनाश, मुन्ना, समीर, ऋषभ, प्रीतम, आशीष कंचन, संजय, मोनू, विजय, नीरज सहित दर्जनों रक्तवारों ने भाग लेकर 21 यूनिट रक्तदान किया। सदर अस्पताल सुपौल के रक्त केंद्र से चंदन सिंह, किरण मिश्रा, ज्योति जांगिड़, राजा कुमार, श्यामानंद व भीमशंकर की संयुक्त टीम ने रक्तवारों के द्वारा दान किए गए रक्त को संग्रहित कर उन्हें समुचित दवा कीट दिया। शिविर में प्रशासनिक सहयोग हेतु करजाईन थाना की टीम ने भी अपना सहयोग दिया। इस दौरान रामनाथ मध्य विद्यालय के बच्चों के बीच कॉपी कलम बांटकर उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुकुमार मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि अखलाक अहमद, स्वपनील ठाकुर, गिरीशचंद्र मिश्रा, शेखर कुमार, ललन कुमार झा, आशीष झा, अभिषेक, नवीन, सुमित सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।





