9650325368 business@supaultvtimes.in
Blog

सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ शख्स की मौत हो गई , परिवारों में कोहराम मच गया।

293views
Follow US on social media

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
करजाईन बाजार, एक संवाददाता करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 बायसी चौक से पश्चिम पूर्वी बांध पर जाने वाली सड़क राजा पोखर के पास रविवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने अधेड़ को ठोकर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिमराही में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर डीएम सीऐच दरभंगा रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद बाईक चालक रामदयाल शर्मा है। जो जगदीशपुर के ही निवासी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार करजाईन पंचायत के जगदीशपुर वार्ड नंबर- 6 निवासी रोहन मेहता (55) घर से महज 50 मीटर की दूरी पर रोड पार कर रहा था। तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी, जिससे रोहन मेहता जख्मी होकर रोड पर ही गिर गया। उसके नाक- मुंह और कान से काफी खून निकलने लगा। इधर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आनन-फानन में घायल को सिमराही रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसे डॉक्टर ने नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाईक चालक रामदयाल शर्मा है जो जगदीशपुर वार्ड नंबर-6 का ही रहने वाला है। इस मामले में थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया है। और आवेदन अनुसार जांच पड़ताल की जा रही है।
वहीं घटना के बाद घर में परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। रोहन मेहता खेती किसानी करता था। रोहन मेहता अपने पीछे पत्नी फूलों देवी (45) और तीन पुत्र ललन कुमार (26) पवन कुमार (22) और चंदन कुमार (18) वर्ष तीनों पुत्र लेबर मजदूरी करके अपना जीवन बसर करता है। साथ ही तीन बेटी है जो शादीशुदा है।रोहन मेहता की मौत से परिजनों सहित ग्रामीणों में शोक की लहर है।

Leave a Response