9650325368 business@supaultvtimes.in
Supaul News

सुपौल की बेटी रूबी ने लहराया कामयाबी का परचम

292views
Follow US on social media

रुबि ने बीपीएससी में लाई 126 वां रेंक,प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप हुआ चयनकरजाईन : करजाईन पंचायत के वसावनपट्टी गांव के छात्रा ने बीपीएससी परीक्षा में 126वां रेंक की हासिल । राघोपुर प्रखंड अंतर्गत वसावनपट्टी वार्ड नंबर-01निवासी छोटे लाल इसर की बड़ी पुत्री रुबि कुमारी उम्र -23 वर्ष ने सफलता हासिल की है। छोटे लाल इसर की पुत्री रुबि कुमारी ने बीपीएससी की परीक्षा में 126 वां रेंक हासिल कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के लिए चयनित किया गया। रुबि कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु, पिता छोटे लाल इसर व माता सीमा भारती तथा खुद के मेहनत को दिया है। वहीं बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए स्वजन व ग्रमीणों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटी रुबि कुमारी ने अपनी सफलता से इस जिले व गांव का नाम रोशन किया। मौके पर स्थानीय मुखिया ललिता देवी, समाजसेवी बिनोद बैठा,शुकराती इसर,सदानंद साह, सीताराम परमानी,पवन कामत,सुदामा विश्वास, श्याम सुंदर यादव,शिवेश प्रसाद सिंह, दुर्गा प्रसाद मांझी, उमेश इसर आदि ने खुशी जाहिर करते हुए। उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Response