9650325368 business@supaultvtimes.in
Supaul News

“सुपौल नाव हादसा : मंत्री नीरज बबलू ने बांधा ढांढस, दिया मुआवजा और मदद का भरोसा” “नाव दुर्घटना पीड़ितों से मिले मंत्री नीरज बबलू, 4 लाख का चेक और 50 हजार नगद सौंपा”

361views
Follow US on social media

सुपौल से बड़ी खबर…

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत अंतर्गत बेलापट्टी वार्ड नंबर 1 में मंगलवार की शाम हुए नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री सह छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू।

मंत्री ने मृतक परिवार को ढांढस बंधाते हुए चार लाख रुपए का चेक और पचास हजार नगद राशि सौंपी। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद हृदयविदारक है।

नीरज बबलू ने भरोसा दिलाया कि इस दुखद घटना में जो अन्य लोग अब भी लापता हैं, उनकी तलाश के लिए NDRF की टीम लगातार अभियान चला रही है। सभी मृतक परिवारों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता और पचास हजार नगद राशि दी जाएगी।

साथ ही मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि मृतक परिवार के बच्चों की बारहवीं तक की पढ़ाई की पूरी व्यवस्था सरकार की ओर से कराई जाएगी।


Leave a Response