9650325368 business@supaultvtimes.in
Supaul News

नाव हादसा की जानकारी के बाद घटना स्थल पर पहुंचे VIP नेता, मृतक के परिजनों को बंधाया ढाढ़स, सरकार पर किया जमकर हमला.

175views
Follow US on social media

– नाव हादसा की जानकारी के बाद घटना स्थल पर पहुंचे VIP नेता, मृतक के परिजनों को बंधाया ढाढ़स, सरकार पर किया जमकर हमला.

एंकर – त्रिवेणीगंज प्रखंड के बेलापट्टी गांव स्थित मिर्चईया नदी में देर शाम हुए नाव हादसा कि जानकारी मिलने के बाद VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने लोगों से मिलकर घटना कि जानकारी ली.


जिसके बाद संजीव मिश्रा ने सरकार पर जमकर हमला बोला है. संजीव मिश्रा ने कहा कि छातापुर और उसके आसपास के इलाके में नदी पर समुचित जगहों पर पुल नहीं होने से आए दिन इस तरह कि घटनाएं घट रही है. ग्रामीणों द्वारा वर्षों से नदी पर पुल बनाने कि मांग भी कि जा रही है लेकिन सरकार द्वारा आम लोगों कि मांग को अनसुनी किया जाता रहा है. यही कारण है कि इस तरह कि घटना देखने को मिल रहा है. संजीव मिश्रा ने कहा कि मिरचईया नदी पर पुल बना रहता तो शायद यह घटना नहीं घटती.


संजीव मिश्रा ने कहा कि नाव हादसा में एक महिला कि मौत हुई है जबकि चार महिलाएं अब भी लापता है. NDRF कि टीम द्वारा लगातार खोज बिन की जा रही है लेकिन 20 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता महिलाओं का सुराग नहीं मिल पाया है. जो चिंता का विषय है.
संजीव मिश्रा ने कहा कि सरकार विकास कि बात करता है लेकिन छातापुर और इसके आसपास के पडोसी इलाके में क्या विकास हुआ है यह तश्वीर में बयां हो रही है. आलम यह है कि आज भी लोगों को एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए कच्ची सड़कों पर कई गड्ढे को पार करना पड़ता है. जहां पैदल चलना भी दुभर है.
मालुम हो कि देर शाम त्रिवेणीगंज के बेलापट्टी गांव स्थित मिरचईया नदी में एक नाव पलट गई, जिसमें नाव पर सवार ग्यारह लोग नदी में डूब गए. जिसमें से सात लोगों को बाहर निकाला गया. जिसमें एक महिला की मौत हो गई. वहीं चार महिलाएं नदी में डूबकर लापता हो गया है. जिसकी तलाश की जा रही है. सुबह से ही NDRF की टीम लगातार नदी में डूबने से लापता हुए चारों महिलाओं की खोजबीन कर रही है. लेकिन 20 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक लापता महिलाओं का सुराग नहीं मिल पाया है. जिससे लोगों में भारी आक्रोश है.
बताया जा रहा है की मृतक और लापता चारों महिलाएं छातापुर प्रखंड के चकला गांव का निवासी था. जबकि यह घटना त्रिवेणीगंज प्रखंड के बेलापट्टी में घटित हुआ है.

Leave a Response