9650325368 business@supaultvtimes.in
Blog

बलुआ बाजार*बिशनपुर शिवराम चौक पर दो दुकानों में भीषण चोरी* *दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ दिया धरना

213views
Follow US on social media

बिशनपुर शिवराम चौक पर दो दुकानों में भीषण चोरी

दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ दिया धरना

दुकानदारों से वीआईपी नेता संजीव मिश्रा ने मिलकर दिया न्याय का भरोसा

बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के बिशनपुर शिवराम चौक पर शनिवार की रात्रि में चोरो ने दो कपड़े की दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर लगभग 10 लाख से अधिक की समान चुरा ले गया.
जबकि घटनास्थल से पुलिस थाना महज एक किलोमीटर से भी कम है फिर भी चोरो ने बड़े आसानी से बिना पुलिस -प्रशासन के भय से भीषण चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती दी है.
जिससे पुलिस प्रशासन के लिए सिर दर्दी बना हुआ है वहीं घटना के लगभग आठ घंटे बाद भी प्रशासन के तरफ से कोई पहल नहीं किया गया है.
जिसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने बाजार को बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के विरोध में खूब नारेबाजी करने लगे जिसकी जानकारी मिलने पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा ने बलुआ बाजार के बिशनपुर शिवराम चौक स्थित घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदार समेत स्थानीय लोगों से बातचीत कर मामले कि जानकारी लिया साथ ही बीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से फोन पर बातचीत कर चोरी की घटना का जांच -पड़ताल कर दोषियों के ऊपर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया.
वहीं श्री संजीव मिश्रा ने सभी दुकानदारों को समझा-बुझाकर बलुआ थाना प्रभारी से मिलकर जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन करने का आग्रह किया हैं.

Leave a Response