9650325368 business@supaultvtimes.in
Blog

सुपौल न्यूज़, एक घर में आग लगने से सारा कुछ जल कर हो गया राख।

238views
Follow US on social media

ख़बर सुपौल जिले के चिट्ठीही पंचायत से है जहां एक गरीब का घर पूरे तौर से जल कर राख हो गया

ये घटना कल रात को तकरीबन बारह 12 बजे पेश आई , उस वक़्त घर के सभी लोग सो रहे थे।

आस पड़ोस में भी सभी लोग सो रहे थे, सर्दी का मौसम चल रहा है लोग रात को जल्दी सो जाते हैं।

जब घर में आग लगी तो उस आग की तपिश से घर के लोग जगे। देखते ही देखते पूरे घर में अफरा तफरी

का माहौल बन गया, घर सभी लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे जब तक आस पड़ोस के लोग पहुंचे पूरा

घर चुका था। साथ ही साथ घर में रखा सारा सामान जिसमें खाने पीने का दाल चावल अन्य अनाज

भी जल गया, अफसोस की बात ये है कि इस घटना में जानवर भी जल गए।

अब ये ग़रीब परिवार सड़क पर आ चुका है, सरकार और समाज से मदद की अपील कर रहा है

पीड़ित परिवारों ने कहा कि हमारे जान बच गई ये बड़ी बात है, आज समाज के कुछ लोग आए और उन्होंने

थोड़ी बहुत मदद भी की।

Leave a Response