

सुपौल से इस वक्त की बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां कोसी नदी में लकड़ी निकालने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। युवक की तलाश में एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक घटना सुपौल के लोकहा पंचायत क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 5 बजे लगभग पांच लोग कोसी नदी में लकड़ी निकालने के लिए गए थे। इसी दौरान करीब 35 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी की तेज धारा में डूब गए।प्रमोद कुमार यादव लोकहा पंचायत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके कोसी नदी में डूबने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया।बताया जा रहा है कि इन दिनों कोसी नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। नदी की तेज धारा को देखते हुए प्रशासन की ओर से लोगों को कोसी नदी के आसपास नहीं जाने और नदी में प्रवेश नहीं करने की लगातार अपील की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन भी पूरी तरह हरकत में आया और युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ तथा गोताखोरों की टीम को लगाया गया। टीम लगातार नदी में प्रमोद कुमार यादव की तलाश कर रही है।
पंचायत मुखिया ने बताया कि लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि कोई भी कोसी नदी में न जाए। लेकिन इसी दौरान प्रमोद कुमार यादव लकड़ी निकालने के लिए नदी में चले गए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ वे पूरी तरह खड़े हैं।बाइट — समाजसेवी डॉ. रमेश यादवसमाजसेवी डॉ. रमेश यादव ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि एक नौजवान का इस तरह कोसी नदी में डूबना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने लोगों से नदी के तेज बहाव को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की।बाइट — अंचल अधिकारी गौरव आनंदसरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के अंचल अधिकारी गौरव आनंद ने घटना को दुखद बताते हुए लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति लकड़ी निकालने या किसी अन्य काम के लिए कोसी नदी में प्रवेश न करे। उन्होंने कहा कि अपनी जान को जोखिम में डालना बेहद खतरनाक हो सकता है।फिलहाल एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार प्रमोद कुमार यादव की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। परिवार और ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही प्रमोद कुमार का पता चल सकेगा।रिपोर्ट — SUPAUL TV TIMES





