9650325368 business@supaultvtimes.in
Supaul News

तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ कथित अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार।

96views
Follow US on social media

सुपौल जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पिपरा थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप एक शिक्षक पर लगा है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रखंड शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने इन आरोपों को साजिश बताते हुए खारिज किया है। वहीं, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। दरअसल, पूरा मामला सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनापट्टी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सखुआ का है। जहां 29 सितंबर को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कथित अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप विद्यालय के प्रखंड शिक्षक देवनन्दन मेहता पर लगाया गया है।घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने पिपरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 355/26 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।वहीं, मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने आरोपों को साजिश बताते हुए इसे निराधार करार दिया है। दूसरी ओर, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इस मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना बाकी है। पुलिस की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, एक नाबालिग छात्रा से जुड़ा मामला होने के कारण उसकी पहचान गोपनीय रखना बेहद जरूरी है।

Leave a Response