9650325368 business@supaultvtimes.in
Supaul News

सुपौल अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, 12 घंटे में जीशान बरामद, कई आरोपी गिरफ्तार।

126views
Follow US on social media

सुपौल अपहरण मामले में 12 घंटे में जीशान बरामद सुपौल में दिनदहाड़े युवक के अपहरण और फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपहरण के करीब 12 घंटे के अंदर पुलिस ने अगवा किए गए 20 वर्षीय मोहम्मद जीशान खान को बरामद कर लिया है। वहीं, इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।बता दें कि यह पूरा मामला भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज का है, जहां SH-91 जदिया-बलुआ पथ पर दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे युवक मोहम्मद जीशान खान को पहले टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने कथित तौर पर उसे जबरन कार में बैठा लिया और वहां से फरार हो गए।घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से कथित तौर पर करीब चार राउंड फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही भीमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिवेणीगंज SDPO दिलीप कुमार और सुपौल के SP सरथ आर.एस. भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।इसके बाद पुलिस ने युवक की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। इस अभियान में सुपौल पुलिस के साथ-साथ अररिया प्रशासन और STF को भी शामिल किया गया।बाइट — एसपी सरथ आर.एस.एसपी सरथ आर.एस. ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने करीब 12 घंटे के अंदर अगवा किए गए युवक मोहम्मद जीशान खान को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवक को फूलकाहा थाना क्षेत्र और नेपाल बॉर्डर के आसपास के इलाके से बरामद किया गया है।एसपी ने बताया कि युवक और आरोपियों के बीच कथित तौर पर अवैध कारोबार से जुड़ा लेनदेन था। इसी लेनदेन में विवाद होने के बाद युवक के अपहरण की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरी वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे और घटना के पीछे लेनदेन का पूरा विवाद क्या था।फिलहाल सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि जिस 20 वर्षीय मोहम्मद जीशान खान का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था, उसे पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है।सुपौल पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Response