शाहरुख खान की नई फिल्म डोंकी रिलीज हो चुकी है उसे देखने के लिए सिनेमा घर के बाहर लोगों का भारी हूजूम नजर आ रहा है,
SUPAUL : शाहरुख खान की ,डंकी ,फिल्म 21 दिसंबर यानी आज रिलीज हो चुकी है, जिसे शाहरुख खान के फैन बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं, कई सिनेमाघर में फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए लोगों का भारी हूजूम नजर आ रहा है,
रिपोर्ट के मुताबिक कई सिनेमा घरों में पटाखे और रोशनी के साथ डंकी का जश्न मनाया जा रहा है, जिसकी वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है, शाहरुख के फैन का कहना है कि यह फिल्म शाहरुख खान की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी,
शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब के एक्स पेज पर डंकी की कुछ वीडियो वीडियो और तस्वीर शेयर की गई है, जिन्हें देखने वाले खूब पसंद कर रहे हैं, डंकी के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो कहा जा रहा है कि यह 30 से 35 करोड़ जमा करेगी, जब के बुकिंग के मामले में प्रभास की सालार शाहरुख खान की डंकी से बहुत आगे नजर आ रही है, बता दें कि डंकी के बजट को सिर्फ 120 करोड़ बताया जा रहा है जिसके बाद लोगों का कहना है कि यह तो पहले दिन ही जमा कर लेगी,
इस फिल्म में शाहरुख खान ,तापसी पन्नू ,विकी कौशल, वूमेन ईरानी, सतीश शाह, विक्रम कोचर वगैरह शामिल है, और इस फिल्म को डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने की है!





