राजपुर में आज क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, पूर्व सांसद आनंद मोहन बन के
आनंद मोहन ने अपने हाथों से खिलाड़ियों को दी ट्रॉफी

आज राजपुर में शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया, बता दें कि आज का मुकाबला मधुबनी बनाम किशनपुर के बीच खेला गया, जिसमें मधुबनी ने किशनपुर को करारी शिखर देकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया, इस दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन वहां गेस्ट के तौर पर शामिल हुए, विनर टीम को आनंद मोहन ने अपने हाथों से ट्रॉफी दी ,आनंद मोहन ने अपने खिताब में कहा कि जो टीम आज जीती है उसको बहुत-बहुत मुबारकबाद और जो टीम हारी है कल वह विजेता बनेगी, आनंद मोहन ने अपने संबोधन में सरकार से बिहार के तमाम पंचायत में स्टेडियम बनाने की मांग की, इस मौके पर बिहार क्रिकेट टेनिस संख्या अध्यक्ष उमर खान भी मौजूद रहे, उमर खान ने कहा कि इस देहात में इस तरह का टूर्नामेंट देखकर बहुत ही मजा आया, उन्होंने कहा कि आइंदा में कोशिश करूंगा कि इससे भी बेहतर टूर्नामेंट यहां पर आयोजन हो, आखिर में सरपंच नरूला सागर ने आए हुए तमाम मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।





