9650325368 business@supaultvtimes.in
Blog

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को इंडिया एलायंस की होगी बड़ी रैली!

174views
Follow US on social media

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को इंडिया एलायंस की होगी बड़ी रैली
इंडिया एलायंस के नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करने का ऐलान कर दिया है, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एक साथ प्रेस कांफ्रेंस करके यह बड़ी जानकारी दी है, यह रैली 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा,
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा गया है कि यह सिर्फ केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ बात नहीं है बल्के भारत में जम्हूरियत को बचाने की बात है,
इन लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि जिस तरह अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है इससे भारत के संविधान से मोहब्बत करने वाले लोग बहुत गुस्से में हैं, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडिया एलायंस के नेताओं ने कहा है के मुल्क में प्रधानमंत्री एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं इंडिया एलायंस के नेताओं ने कहा है कि जिस तरह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया साथ ही साथ बंगाल से लेकर हर जगह इंडिया एलायंस के नेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाते हैं और उन्हें खामोश करने की भरपूर कोशिश की जा रही है,
इसलिए दिल्ली और मुल्क दीगर हिस्सों में प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रोटेस्ट जारी है और आने वाले दिनों में यह प्रोटेस्ट और भी ज्यादा होंगे , इंडिया एलायंस के नेताओं ने कहा कि दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, इलेक्शन कमीशन के जबताए अखलाक के निफाज़ के बाद भी आम आदमी पार्टी के दफ्तर को सील कर दिया गया है,

Leave a Response