9650325368 business@supaultvtimes.in
Blog

सुपौल में होने जा रहा है बड़ा हिंदू मुस्लिम जलसा

230views
Follow US on social media

रिपोर्टर मोहम्मद नजीर आलम

स्लग: दो दिवसीय हिन्दू मुस्लिम एकता सम्मेलन का हो रहा है आयोजन

एंकर: ख़बर सुपौल जिला पिपरा थाना क्षेत्र के राम नगर पंचायत से आ रही है जहां 28 और 29 दिसम्बर को दो दिवसीय हिन्दू मुस्लिम एकता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में बड़े बड़े ओलमाए केराम और चतुर्वेदी शामिल हो रहे हैं। यह सम्मेलन हिन्दू मुस्लिम एकता की बात को बढ़ावा देगा।
इस कार्यक्रम में राम नगर के सभी हिन्दू मुस्लिम ने एक होकर इस सम्मेलन का आयोजन मे भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन देश में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करेगा।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम एकता को बढ़ावा देना और देश में शांति और सौहार्द को बढ़ावा देना है। इस सम्मेलन में दूर दराज से धर्म गुरु पहुंचेंगे और हिन्दू मुस्लिम एकता का मिशाल पेश करेंगे वही इस सम्मेलन में दूर दराज से आए लोगों के लिए खास इंतजाम किया गया जो लोग इस सम्मेलन को सुनने और देखने आयेंगे उनके लिए रहना खाना फ्री किया गया इसके साथ साथ गाड़ी पार्किंग और जो भाई दुकान लगाना चाहते है उसके लिए जगह का भी व्यवस्था किया गया है इतनी बड़ी सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए रामनगर पंचायत के सभी लोग कड़ी मेहनत कर रहे है

इस मौके पर कमल यादव,बुच्चन यादव,फूलेस्वर साह सरपंच प्रतिनिधि,गणपत यादव,मोहम्मद नूर हसन,मदनेश्वर झा,हरिलाल यादव,लक्ष्मी प्रसाद यादव,पैक्स अध्यक्ष अजय भारती,पूर्व मुखिया डॉक्टर इमामन आलम,अनन्त लोक हॉस्पिटल के डायरेक्टर मोहम्मद नजीर आलम,मोहम्मद इदरीस, नौशाद,मेहंदी हुसैन, मोहम्मद नईम सहित रामनगर के सभी गणमान्य लोग शामिल रहे

Leave a Response