9650325368 business@supaultvtimes.in
Blog

दिल्ली LG ने दिया कई हिंदुओं और बौद्ध मंदिरों को तोड़ने का आदेश , CM आतिशी का बड़ा आरोप

220views
Follow US on social media

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिश ने केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है। दिल्ली lG पर आतिश ने मंदिरों और बौद्ध मंदिरों को ध्वस्त करने की योजना बनाने का आदेश देने का आरोप लगाया है। आतिशी इल्जाम लगाया है कि 22 नवंबर की बैठक में दिल्ली में कई मंदिरों को तोड़ने का फैसला लिया गया था। आतिशी का बड़ा आरोप, आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली में कई मंदिरों को तोड़ने की योजना बना रही है।एक धार्मिक समिति है जो मंदिरों को तोड़ने और उसको विध्वंस करने का फैसला लेती है। यह दिल्ली सरकार के गृहमंत्री के अधीन आती है, पिछले साल तक इस समिति के सभी फैसले पहले गृहमंत्री के सामने रखे जाते थे और उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाती थी। लेकिन पिछले साल दिल्ली l G ने आदेश दिया के किसी भी धार्मिक स्थल को गिराना कानून व्यवस्था का मुद्दा है। इसलिए यह दिल्ली LG के अंतर्गत आता है लिहाजा दिल्ली के CM या गृह मंत्री का इससे कोई लेना-देना नहीं है। आतिश के अनुसार : अब धार्मिक समिति सीधे दिल्ली LG के अधीन है। समिति के अध्यक्ष ग्रह विभाग के प्रधान सचिव होते हैं।और वह समिति के सुझाव को मंजूरी के लिए सीधे दिल्ली LG के पास भेजते हैं। 22 नवंबर को धार्मिक समिति की बैठक हुई थी। कल LG ऑफिस ने मीडिया को बताया कि मंदिरों को तोड़ने का कोई आदेश नहीं है , लेकिन यह झूठ है।

Leave a Response