9650325368 business@supaultvtimes.in
Blog

सुपौल में कुछ लोगों ने एक नौजवान को मारी छुरी, हालत बनी हुई है नाजुक

191views
Follow US on social media

आज सुपौल जिले के कुशहर पंचायत में पेश आई दर्दनाक घटना
ख़बर के मुताबिक एक 35 साल के नौजवान शमीम अख्तर की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से गला को रेत दिया, घटना रात 3 बजे की है, परिवार के लोगों ने बताया कि रात 3 बजे जब शमीम और उनकी वाइफ किसी काम से बाहर निकले तो कुछ लोग पहले ही उनके दूसरे घर में हथियार के साथ छुपे हुए थे, और उन सबको शमीम से कुछ रंजिश भी थी , जब शमीम को उन लोगों ने अकेले देखा तो उसके ऊपर हमला कर दिया, जब पत्नी ये सब देखा तो वह चिल्लाई उनकी आवाज़ सुनकर आसपास के लोग आ गए , तो लोगों ने देखा शमीम अख्तर ज़ख्मी हालत में जमीन पर गिरा हुआ है। फ़िर लोगों ने उसी वक़्त ज़ख्मी शमीम को नेपाल के berathnagr के अस्पताल ले कर भागे, जहां उनका इलाज चल रहा है, हालत बहुत नाज़ुक बनी हुई है।
इस हादसे से गांव के सभी लोग दहशत में हैं, सुबह जैसे ही ये ख़बर इलाक़े में फैली तो तकरीबन 500 के क़रीब लोग दरवाज़े पर पहुंच गए, लोगों में भारी गुस्सा पाया जा रहा है, मौके पर प्रशासन भी पहुंच गए और पूरी घटना की जानकारी की पुलिस को दी गई, पंचायत के मुखिया अफजल ने बताया कि में प्रशासन से अपील करता हूं के मुजरिम को जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाए, और उसको सख्त से सख़्त सजा दी जाए।

Leave a Response