9650325368 business@supaultvtimes.in
Blog

सुपौल के करजाइन बाज़ार में पेश आई दर्दनाक घटना एक ट्रक ने 50 साल के एक शख़्स को कुचल दिया।

249views
Follow US on social media

सुपौल के करजाइन बाजार में एक ट्रक ने एक युवक को मारी टक्कर , नौजवान की मौके पर ही हो गई मौत।
ख़बर के मुताबिक आज शाम को करजाइन बाजार में एक ट्रक और बाइक की आपस ज़ोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक शख़्स की मौत हो गई, मारने वाले की पहचान बगल के ही मोतीपुर पंचायत के बिंदेश्वरी मेहता जिनकी उम्र तकरीबन 50 थी हुई है।
बताया जा रहा के ट्रक भीमनगर के तरफ़ से आ रही थी ।
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मालिक के दरवाज़े पर जा कर लगा कर फरार हो गया, घटना के वहां के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा, और घंटों सड़क को जाम कर दिया, मौके पर करजाइन थाना के प्रशासन ने लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझने में लगी रही और लोगों को शांत करने की कोशिश करती रही, परेशान ने ट्रक को ज़ब्त कर लिया है और आगे की करवाई जारी है।

Leave a Response