
सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड के दीनबंदी पंचायत में आज एक बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ, ये क्रिकेट टूर्नामेंट लगातार 7 दिनों तक चलेगा , इसमें कुल 12 टीम हिस्सा लेगी, फाइनल जीतने वाले को 12000 और साथ में ट्रॉफी भी दी जाएगी, जबकि रनर को 16000 और ट्रॉफी दे जाएगी, आज इसका उद्घाटन राजद नेता डॉक्टर विपिन कुमार सिंह के हाथों हुआ, साथ में मुखिया अख़्तर साहब और कुछ बड़े गेस्ट मौजूद रहे।
इस डॉक्टर विपिन कुमार सिंह ने कहा खेल सेहत के लिए एक वर्ज़िश है, उन्होंने कहा मुझे यहां आकर बड़ी खुशी हो रही है।
उन्होंने कहा अगर हमारी सरकार बनी तो हम इस पंचायत में एक क्रिकेट ग्राउंड बनाने की कोशिश करेंगे, वहीं अख़्तर मुखिया ने कहा कि hm लोग चाहते हैं कि राजद एक बार फिर से डॉक्टर विपिन कुमार को टिकट दे, बता दें के ये टूर्नामेंट दीनबंदी पंचायत के नौजवानों के सहयोग से हो रहा। बड़ी तादाद में लोग इसको देखने और सुनने आते है और भरपूर मनोरंजन करते हैं






