
बायसी पंचायत के काली मंदिर में चोरों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम, मंदिर में रखे पैसे और सोने चांदी सब चुरा कर ले गए नमस्कार आप देख रहे हैं सुपौल tv times बड़ी ख़बर सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र के बायसी पंचायत से हैं जहां मंगलवार की रात कुछ अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली, चोरों ने मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर से दो दानपेटी, काली माता के चांदी के मुकुट , सोने की टिकली चोरी कर ली। मंदिर के पुजारी नवीन पाठक ने बताया कि तकरीबन 10 सालों से मंदिर में पूजा पाठ हम करते आ रहे हैं कभी इस तरह की घटना नहीं घटी है। अन्य दिनों की तरह ही रात में पूजा पाठ करके मंदिर के गेट का ताला लगाकर सोने चले गए थे। बुधवार की सुबह जब पूजा करने पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। फिर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई देखते ही देखे काफी भीड़ जमा हो गई मंदिर कमेटी के भी सभी लोग पहुंचे। और सूचना पर तुरंत ही मौके पर पहुंची करजाईन थाना पुलिस आकर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बायसी काली मंदिर में मंगलवार की देर रात अज्ञात दो चोर मंदिर का मुख्य दरवाजा में लगा ताला तोड़कर अंदर घुसकर मूर्ति से चांदी की मुकुट, सोने की टिकली सहित दो दान पेटी उठा ली। दोनों दानपेटी से रुपए निकालकर दानपेटी को मंदिर से करीब सौ मीटर पूरब नहरी किनारे रख दिया। पूजा समिति के अध्यक्ष तारानंद यादव ने बताया कि दानपेटी सहित करीब दो लाख की चोरी हुई है। सूचना मिलते ही करजाईन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद सीसीटीवी फुटेज के द्वारा घटना की जांच कर रही है। और बताया बाहर से भी जांच टीम को बुलाया जा रहा है।






