

सुपौल से बड़ी खबर —
छातापुर विधानसभा में एनडीए का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री नीरज कुमार बबलू सिंह ने कहा कि “छातापुर में अभूतपूर्व विकास हुआ है, और अब हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।”
इस मौके पर भाजपा के कई मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं के उत्साह ने आगामी चुनाव के लिए एनडीए की मजबूत तैयारी का संदेश दे दिया।
छातापुर से विधायक और मंत्री नीरज कुमार बबलू सिंह ने कहा के
छातापुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक साबित हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद उमड़े जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के जोश ने साफ कर दिया कि आने वाले चुनाव में जनता का आशीर्वाद एनडीए के साथ है।
भव्य सम्मेलन में बिहार सरकार के माननीय मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, माननीय मंत्री हरी सहनी, पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा, सुपौल भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि, लोजपा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर बी.एन. सिंह, प्रदेश सचिव चंदन सिंह सहित भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और रालोमो के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।