9650325368 business@supaultvtimes.in
Blog

– रिहायशी इलाके में घुसा आठ फीट का मगरमच्छ, मची अफरातफरी,

53views
Follow US on social media

सुपौल के वीरपुर थाना क्षेत्र के खोंनटाहा गांव में बुधवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब लोगों ने सड़क पर करीब आठ फीट लंबा मगरमच्छ देखा। सड़क पर मगरमच्छ को देखते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।रिहायशी इलाके के बीच सड़क तक मगरमच्छ के पहुंचने से लोग हैरान रह गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वीरपुर पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही भीमनगर और वीरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से मगरमच्छ से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित किया और किसी को भी मगरमच्छ के करीब जाने से रोक दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।वन विभाग की टीम के मुताबिक, मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास कोसी नदी में छोड़ने के लिए ले जाया गया।बाइट – जयकृष्ण, फॉरेस्ट गार्ड, वन विभागफॉरेस्ट गार्ड जयकृष्ण कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मगरमच्छ के सड़क पर होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे कोसी नदी में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।मालूम हो कि वीरपुर का पूरा इलाका कोसी नदी के तटीय क्षेत्र में आता है। वर्ष 2008 में आई कोसी-कुसहा बाढ़ त्रासदी के बाद इलाके में मगरमच्छों की संख्या बढ़ने की बात कही जाती है। इससे पहले भी इस इलाके में कई बार मगरमच्छ रिहायशी इलाकों तक पहुंच चुके हैं, जिन्हें वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया है।एक बार फिर रिहायशी इलाके में करीब आठ फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। हालांकि राहत की बात यह रही कि पुलिस और वन विभाग की तत्परता से मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और उसे कोसी नदी में छोड़ दिया गया।

Leave a Response