9650325368 business@supaultvtimes.in
Supaul News

सुपौल में होने जा रहा है बड़ा हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन

352views
Follow US on social media

रिपोर्टर मोहम्मद नजीर आलम

सुपौल में होने जा रहा है दो दिवसीय बड़ा हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन ।
नमस्कार आप देख रहे हैं सुपौल tv times
ख़बर सुपौल जिला के करियों पंचायत से है जहां
दो दिवसीय हिन्दू मुस्लिम एकता का सम्मेलन होने जा रहा जिसमें आज पंचायत के सभी हिन्दू मुस्लिम ने मिलकर एक बैठक रखा और जलसे की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया मालूम हो कि पिछले वर्ष के अंतिम महीने में भी रामनगर मे हिन्दू मुस्लिम एकता का सम्मेलन हुआ था और दूसरा सम्मेलन करिहीयो मे होने जा रहा है ग्रामीणों ने बताया जिस तरह देश में हिन्दू मुस्लिम को लेकर नई विवाद हो रही इसी को मद्देनजर इस जलसे का आयोजन किया जा रहा है इस सम्मेलन में दूर दराज से दोनों धर्मों के धर्मगुरु शामिल होंगे और हिन्दू मुस्लिम एकता का पैगाम देंगे आपको बता दे कि ये सम्मेलन 6 और 7 फरवरी को होना है जिसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है इस मौके पर कोषाध्यक्ष मोहम्मद सफरोज आलम , सचिव आनंद लोक हॉस्पिटल के डायरेक्टर मोहम्मद नजीर आलम, अध्यक्ष कामत प्रसाद गुप्ता , मोहम्मद फारूक हयाती ,मौलाना, नियाज अहमद कश्मीर, पूर्व सरपंच रामनारायण मंडल, समाजसेवी और पूर्व जिला परिषद प्रोफ़ेसर राजेंद्र यादव,वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल, समिति उमेश मंडल सहित सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Response