
करजाइन से पवन कुमार कुमारा की रिपोर्ट

सिमरीबख्तियारपुर ने जीता दूसरा सेमीफाइनल मैच
करजाईन : मध्य विद्यालय करजाईन के मैदान पर आयोजित कोशी कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर सिमरीबख्तियारपुर ने पहले गेंदबाजी का लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाली इलेवन की टीम 13.4 ओवर में 94 रन पर आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी सिमरीबख्तियारपुर की टीम 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर लिया। सिमरीबख्तियारपुर के मणिकांत को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। शनिवार को सिमरीबख्तियारपुर तथा करजाईन के बीच फाइनल खेला जाएगा। मैच में एम्पायर सुजात अली एवं अभिषेक कुमार तथा स्कोरर ऋषभ शर्मा व प्रशांत सिंह तथा कमेंटेटर पीएन शेखर थे। इस मौके पर प्रमुख फिदा हुसैन, शशि प्रसाद सिंह, लाल मेहता, केसीसी के अध्यक्ष मनोज गुरुमैता उर्फ मन्ना, सचिव शंकर गुरुमैता, कोषाध्यक्ष जोगी साह, केसीसी करजाईन के कप्तान अभिनव मेहता, मनमोहन सिंह, गरीबनाथ स्वर्णकार, गणेश गुरुमैता, सूरज राण, सोनू, सुमन, मनीष, प्रभाकर, मलिंगा, दीपक दास सहित क्रिकेटप्रेमी उपस्थित थे।





