9650325368 business@supaultvtimes.in
Supaul News

पत्नी बोली में पति को छोड़ सकती हूं लेकिन सोशल मीडिया को नहीं!

721views
Follow US on social media

दोस्तों आज मैं आप सभी को अजीबोगरीब घटना के बारे में बताने वाली हूं , यह घटना पेश आई है बिहार के कटिहार जिला में जहां एक पत्नी ने यह कह दिया कि मैं अपने पति को छोड़ सकती हूं लेकिन सोशल मीडिया को नहीं छोड़ सकती हूं। जी हां यह एक सच्ची घटना है जो हमारे समाज को और हमारे सोसाइटी को शर्मसार करने वाली है , यह बड़ी खबर और अनोखा मामला बिहार के कटिहार जिला से सामने आई है , जहां एक महिला ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह अपने पति को छोड़ तो सकती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करना नहीं छोड़ेंगे, बात जब आगे बढ़ी तो मामला पुलिस के जरिए फैमिली काउंसलिंग सेंटर तक पहुंच गया, पति ने शिकायत किया कि उसकी पत्नी दिन भर सोशल मीडिया पर मसरूफ रहती है, और अपनी घरेलू जिम्मेदारियां को नजर अंदाज कर रही है, इस घटना ने बड़ा सवाल खड़ा दिया है कि क्या सोशल मीडिया का बढ़ता हुआ असर हमारे रिश्तों को कमज़ोर और खराब कर रहा है ? जब मामला पुलिस फैमिली काउंसलिंग सेंटर तक पहुंचा तो काउंसलिंग के दौरान पति ने कहा कि उसकी पत्नी उसके साथ वक्त नहीं गुजरती है , बल्कि वह हमेशा ऑनलाइन सोशल मीडिया पर busy रहती हैं, पति ने अपनी पत्नी पर इल्जाम लगाया कि वह सोशल मीडिया के अलग-अलग फॉर्म्स पर अपनी तस्वीर और वीडियो पोस्ट करती रहती है , पति ने इल्जाम लगाया कि वह अपने घर और अपने खानदान की परवाह नहीं करती है , बल्कि वह अपना ज्यादातर वक्त सोशल मीडिया पर ही गुजरती है , पुलिस ने जब महिला से इस बारे में पूछताछ की तो महिला ने कहा कि सोशल मीडिया मेरा पर्सनल मामला है और इस पर मुझे अपना फोटो और वीडियो पोस्ट करने का पूरा हक है, महिला ने साफ-साफ लफ्जों में कह दिया कि वह अपने पति को तो छोड़ सकती हैं लेकिन सोशल मीडिया के बिना वह अपनी जिंदगी नहीं गुजार सकती हैं, सेंटर के जिम्मेदार दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि महिला को बहुत समझाने के बाद भी वह अपनी बातों से बाज नहीं आई , बल्कि वह कहने लगी कि चाहे कुछ भी हो जाए वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपना फोटो और वीडियो पोस्ट करना बंद नहीं करेगी , इसके लिए वह अपना पति और खानदान को भी छोड़ने के लिए तैयार है, जब पति और पत्नी के दरमियान कोई सहमति नहीं बन पाई तो सेंटर ने दोनों को वापस घर भेज दिया ।।।लिहाजा एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं तो यही कहूंगी सभी महिला से के पहले आप अपने घर की जिम्मेदारियां को समझिए बाद में किसी और चीज को देखिए अपने पति और अपने बच्चों का भरपूर मान सम्मान करिए, आप सबको मेरी यह खबर कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें और सुपौल टीवी टाइम्स को फॉलो करना ना भूले शुक्रिया tnx…

Leave a Response