9650325368 business@supaultvtimes.in
Supaul News

सुपौल के लाल मोहम्मद इजहार CSK में हो गया सिलेक्शन

140views
Follow US on social media

सुपौल के लाल, तूफानी गेंदबाज ,मोहम्मद इजहार की सफलता पर राजद नेता बैद्यनाथ मेहता ने उनके घर वालों को किया सम्मानित।
बैद्यनाथ मेहता ने कहा

मो. इजहार की सफलता जिलेवासियों के लिए गौरव का क्षण.

खबर सुपौल के छातापुर से है जहां

सोमवार को राजद नेता सह सुपौल लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रहे, पूर्व आई आर एस बैद्यनाथ मेहता ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मो. इजहार के परिवार से मुलाकात करने पहुंचें.

इस दौरान बैद्यनाथ मेहता ने मो. इजहार की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए हर्ष जताया. वहीं मो इजहार के पिता को उन्होंने शॉल, फल व मिठाई देकर सम्मानित भी किया.

गौरतलब हो कि प्रखंड क्षेत्र के ठुठी वार्ड 8 निवासी मौलाना सलाउद्दीन के बेटे मो इजहार का चयन आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम में नेट बॉलर के रूप में हुई है. उनके इस सफलता पर ग्रामीण सहित जिलेवासियों में हर्ष का माहौल है.

पूर्व आई आर एस बैद्यनाथ मेहता ने बताया कि यह हम सबों के लिए गौरव का क्षण है। चेन्नई सुपर किंग्स के नेट बॉलर बनने का यह मौका मो इजहार के क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. यहां उन्हें आईपीएल के दिग्गज बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का अनुभव मिलेगा, जिससे उनका खेल और निखरेगा एवं यह शानदार अवसर उनके भविष्य को नई ऊंचाईयों तक पहुंचा सकता है। मो. इजहार की यह सफलता उन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है। जो छोटे शहरो और गांवों से निकलकर बड़े मंच पर खेलने का सपना देखते हैं। उनकी मेहनत और लगन ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो तो सपने जरूर पूरे होते हैं।

Leave a Response