9650325368 business@supaultvtimes.in
BlogSupaul News

श्रुति मौसम को मिला बड़ा सम्मान

81views
Follow US on social media

कोसी क्षेत्र की लोकप्रिय और प्रतिभाशाली सिंगर श्रुति मौसम ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पारंपरिक एवं भक्ति संगीत के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए उन्हें प्रतिष्ठित “डॉ. जगन्नाथ मिश्र मिथिला सम्मान” से सम्मानित किया गया।नमस्कार आप देख रहे हैं सुपौल टीवी टाइम्स में हूं आपकी दोस्त मेरा पांडे चलिए खबर को विस्तार से जानते हैंयह सम्मान उन्हें बिहार सरकार के माननीय उद्योग मंत्री श्री नीतिश मिश्र के कर-कमलों से प्राप्त हुआ। यह आयोजन मिथिला सर्व समाज, सुपौल के तत्वावधान में भव्य रूप से संपन्न हुआ।सम्मान पाकर भावुक हुईं श्रुति मौसम ने कहा –“यह सम्मान मेरे लिए केवल गर्व का विषय नहीं बल्कि जिम्मेदारी और प्रेरणा का प्रतीक है। देवताओं, पितरों, माता-पिता, गुरुओं, मिथिला भाषा और आप सभी के आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया है।”उन्होंने इस अवसर पर मिथिला सर्व समाज के अध्यक्ष अजय मिश्र ‘रिंकु’, ग्राम के मुखिया सुनील बाबू, और संपूर्ण आयोजन समिति के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने प्रेस और मीडिया बंधुओं का भी विशेष धन्यवाद दिया।श्रुति मौसम कोसी क्षेत्र की एक बेहतरीन सिंगर मानी जाती हैं और उन्होंने कई बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके सम्मानित होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है

Leave a Response