

Bihar Election 2025: बिहार में दो चरणों में होंगे चुनाव, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025) की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार राज्य में चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।
पहला चरण 6 नवंबर 2025 को और दूसरा चरण 11 नवंबर 2025 को होगा। वहीं 14 नवंबर 2025 को मतगणना (Counting) की जाएगी और इसी दिन नतीजे (Results) घोषित किए जाएंगे।
पहला चरण — 6 नवंबर 2025
पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा। इन जिलों में शामिल हैं —
गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, पटना, वैशाली, नालंदा, समस्तीपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, सहरसा, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, भोजपुर, बक्सर और दरभंगा।
दूसरा चरण — 11 नवंबर 2025
दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें शामिल जिले हैं —
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर।
नतीजे — 14 नवंबर 2025
दोनों चरणों के मतदान के बाद 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने सभी जिलों में Bihar Election 2025 की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
🔹 प्रशासनिक तैयारियां तेज
चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों (Polling Booths) की सूची अपडेट कर ली है और सुरक्षा बलों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन स्तर पर भी चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं।
Bihar Election 2025, Bihar Chunav 2025, Bihar Vidhan Sabha Chunav Date, Bihar Election Result Date, Bihar Chunav News, Bihar Political Update





