9650325368 business@supaultvtimes.in
Supaul News

बच्चा चोरी की अफ़वाह को लेकर सुपौल प्रशासन ने अपनाया सख़्त रुख़

15views
Follow US on social media

बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोशल मीडिया पर फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सुपौल के एसपी सरथ R S ने खुद सामने आकर लोगों से एक अहम अपील की है।
नमस्कार आप देख रहे हैं सुपौल टीवी टाइम्स में हूं आपकी दोस्त मीरा पांडे

सुपौल में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी को लेकर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में बिना किसी जांच और तस्दीक के यह दावा किया जा रहा है कि अलग-अलग इलाकों में बच्चा चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
इन भ्रामक वीडियो की वजह से शहर और ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। खास तौर पर महिलाएं और अभिभावक काफी डर और चिंता में हैं।
इसी को लेकर सुपौल के एसपी साहब ने वीडियो संदेश जारी कर साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो पूरी तरह निराधार और अफवाह हैं। इन खबरों में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं पाई गई है।
एसपी सरथ R S ने जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही ऐसे वीडियो को शेयर करें। यदि कहीं भी किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखे या बच्चा चोरी जैसी कोई घटना की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है या अपने नजदीकी थाना से संपर्क किया जा सकता है।
सुपौल प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि वह हर समय जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।

तो अगर आपके मोबाइल पर भी इस तरह का कोई वीडियो या मैसेज आता है, तो पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें। अफवाहों से बचें, सतर्क रहें और प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Response