9650325368 business@supaultvtimes.in
Supaul News

:सील किए गए अल्ट्रासाउंड सेंटर का ताला तोड़ने का आरोप

80views
Follow US on social media

:सील किए गए अल्ट्रासाउंड सेंटर का ताला तोड़ने का आरोपएंकर:सुपौल जिला अंतर्गत करजाइन बाजार में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ रविवार की शाम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। वीरपुर एसडीएम विनय कुमार के नेतृत्व में उप स्वास्थ्य केंद्र के आसपास संचालित दो अल्ट्रासाउंड सेंटर समेत छह स्वास्थ्य संस्थानों को सील कर दिया गया। कार्रवाई के कुछ घंटे बाद स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर की सरकारी सील और ताला कथित रूप से तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी कही जा रही है। प्रशासन की टीम ने रविवार शाम करीब आठ बजे करजाइन बाजार में छापेमारी की। टीम में राघोपुर सीओ रश्मि प्रिया, राघोपुर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार द्विवेदी, करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान बालाजी अल्ट्रासाउंड, स्टार अल्ट्रासाउंड, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. अनिल कुमार मेहता का जनरल फिजिशियन का क्लीनिक समेत छह संस्थानों को सील किया गया। अधिकारियों ने संबंधित संस्थानों के दस्तावेज और संचालन से जुड़े अभिलेखों की जांच भी शुरू कर दी है। एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि करजाइन बाजार में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अभियान आगे भी जारी रहेगा।प्रशासनिक कार्रवाई के करीब तीन घंटे बाद रात लगभग 10 बजे स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर की सरकारी सील और ताला कथित रूप से खोले जाने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान मालिक के पुत्र रोहित कुमार की नजर सेंटर पर पड़ी। उन्होंने कथित रूप से संचालक से सील तोड़कर ताला खोलने का कारण पूछा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की बात बताई जा रही है।रोहित कुमार ने कथित घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बनाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उसे छोड़ दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।प्रशासन द्वारा छह संस्थानों पर कार्रवाई और इसके कुछ ही घंटे बाद सील तोड़े जाने की सूचना से करजाइन बाजार में देर रात तक चर्चाओं का दौर चलता रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Response