9650325368 business@supaultvtimes.in
Supaul News

सुरजापुर में जर्जर सड़क बनी हादसे का कारण

47views
Follow US on social media

सुपौल के सुरजापुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रतापगंज से त्रिवेणीगंज की ओर जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क की हालत और भी खराब हो गई है और जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर करना मुश्किल हो गया है।तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि सड़क पर बने गड्ढे बारिश के पानी से भरे हुए हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक से पीछे बैठी महिला को लेकर गुजर रहा था। जैसे ही बाइक सड़क के एक बड़े गड्ढे में पहुंची, महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई।हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि घटना में किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई।स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में यह सड़क बेहद खतरनाक हो जाती है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को परेशानी से राहत मिल सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Response