9650325368 business@supaultvtimes.in
Supaul News

सहरसा में पत्रकार मारपीट मामला गरमाया, FIR और डॉक्टर की बर्खास्तगी की मांग | WJMC ने DIG को सौंपा ज्ञापन

61views
Follow US on social media

पत्रकार मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग, 2 अक्टूबर तक अल्टीमेटमडॉक्टर की बर्खास्तगी और FIR की मांग को लेकर गरमाया मामला, सहरसा पहुंचे WJMC के प्रदेश पदाधिकारीसहरसा। सदर अस्पताल में समाचार संकलन के दौरान डिजिटल मीडिया के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ हुई कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से पत्रकार संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।इसी मामले को लेकर शनिवार को वर्किंग जर्नलिस्ट्स मीडिया काउंसिल (WJMC) की प्रदेश स्तरीय टीम सहरसा पहुंची। स्थानीय पूजा रिसोर्ट में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिनीत शेखर और सहरसा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पत्रकारों ने आरोप लगाया कि आरोपी डॉक्टर एस.के. आजाद का केवल तबादला किया गया है, जबकि संगठन की मांग है कि मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। पत्रकारों ने आरोपी डॉक्टर की सेवा से बर्खास्तगी की भी मांग उठाई।डीआईजी को सौंपा ज्ञापनबैठक के बाद WJMC के प्रतिनिधिमंडल ने सहरसा के डीआईजी कुमार आशीष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मामले में अविलंब FIR दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।WJMC के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिनीत शेखर ने कहा कि अस्पताल परिसर में पत्रकार के साथ मारपीट के मामले में केवल तबादला पर्याप्त कार्रवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करता है।2 अक्टूबर तक कार्रवाई की मांगसंगठन ने प्रशासन को 2 अक्टूबर तक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, निर्धारित समय तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में अनशन शुरू किया जाएगा। इसके बाद आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी भी दी गई है।इस दौरान WJMC के रीजनल हेड आंशू राजा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिजय कुमार गुप्ता, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिंह, प्रदेश संयुक्त सचिव नजिर आलम, प्रदेश सचिव जुबैर अंसारी, प्रमंडलीय अध्यक्ष विनय वर्मा, प्रमंडलीय सचिव राजकुमार झा, अनुमंडल अध्यक्ष शाहबाज खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Response